सड़क पर भरा गंदा पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी
गौरीगंज, मई 10 -- संग्रामपुर। विकास खंड के खौपुरबुजुर्ग मोड़ से चण्डेरिया गांव होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया जाने वाली सड़क पर गंदे नाबदान का पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है और लोगों को बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पहले काफी जर्जर थी, जिसे हाल ही में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सुदृढ़ कराया गया था। सड़क बनने के कुछ ही महीनों बाद गांव के एक घर से निकलने वाला नाबदान का गंदा पानी सड़क पर फैलने लगा। पानी के लगातार बहाव से सड़क पर गड्ढा बन गया है और वहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।सड़क पर फैले पानी के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.