हजारीबाग, फरवरी 19 -- इचाक प्रतिनिधि इचाक दरिया पथ पर आइलेक्स पब्लिक स्कूल के सामने संचालकों द्वारा बनाए गए दो ऊंचे ब्रेकर को गुरुवार को हटवा दिया गया। स्कूल के सामने में ब्रेकर लगाने से एक सप्ताह के भीतर कई लोग गिरकर जख्मी हो चुके हैं। जिसका विरोध ओमप्रकाश प्रसाद मेहता सहित कई लोगों ने किया। कई लोग मौके पर पहुंचे और स्कूल संचालक को फटकार लगाते हुए ब्रेकर को तुरंत हटाने की सलाह दिया। संचालक ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए ब्रेकर को तत्काल हटा दिया। राहगीरों ने कहा कि ब्रेकर काफी ऊंचा था जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। मौके पर महेश प्रसाद मेहता, सुनील तलवार इंद्रदेव कुशवाहा मेघनाथ कुशवाहा निर्मल मेहता, नरेश मेहता शंकर कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.