सिद्धार्थ, मार्च 18 -- उस्का बाजार। कस्बा के सुभाष नगर और आद्या प्रसाद नगर वार्ड में सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से आए दिन जाम की समस्या हो जा रही है। इससे कस्बावासी परेशान हैं। उनका आरोप है की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। कस्बा में जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है। यह समस्या आए दिन बनी हुई है। कस्बा में वाहनों के बेतरतीब खड़े होने के कारण आए दिन सामान लदा ठेला, बाइक अन्य वाहन नहीं निकल पता है। इससे घंटों जाम लगा रहता है। इससे राहगीरों सहित कस्बावासियों को आवागमन में दिक्कत होती है। कस्बा के लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या दूर करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.