सड़क पर बुजुर्ग का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
आदित्यपुर, जून 21 -- चांडिल, संवाददाता। तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित चौकेगड़िया मैदान में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मृतक की पहचान कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह पंचायत अंतर्गत चौका-आदरडीह गांव निवासी सनातन गोप (70 वर्ष) के रूप में की गई है। शव के पास ही मृतक की साइकिल और एक टॉर्च भी बरामद की गई है। बुजुर्ग के शरीर पर खून के निशान मिले हैं। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- कुकड़ू में बुजुर्ग का खून लगा शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.