उन्नाव, मई 27 -- उन्नाव, संवाददाता। सीएम डैशबोर्ड में जनपद की खराब रैंकिंग पर डीएम घनश्याम मीना का गुस्सा फूट पड़ा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साफ चेतावनी दी कि यदि रैंकिंग में जल्द सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई तय मानी जाए। बैठक में परिवहन विभाग, खनन, जीएसटी, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना, पीएम आवास योजना शहरी और उद्योग विभाग की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई गई।डीएम ने विशेष रूप से जनपद में ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट के वाहनों के संचालन पर कड़ा रुख अपनाते हुए पीटीओ को फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक कहा कि जनपद में कहीं भी ओवरलोड या बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलते नहीं दिखनी चाहिए। इसके लिए ठोस रणनीत...