वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र की भक्तिनगर कॉलोनी में सड़क पर गिट्टी-बालू गिराने में 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल निरीक्षण के दौरान देखा कि सड़क पर बालू-गिट्टी गिराए जाने से रास्ता और नाली जाम हो गया। आवागमन बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इस पर उन्होंने दो लोगों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्हें तत्काल सड़क से बालू-गिट्टी हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने नालों की सफाई भी देखी। नालों के किनारे सिल्ट पड़ा रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि 24 घंटे में सफाई कराई जाए। यह भी पढ़ें- नेपाली मंदिर के पास ग्रीन बेल्ट में लगा था टेंट, हटाया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.