सड़क पर बाधा उत्पन्न करने वाले अवैध संरचनाओं को निगम ने हटाया
रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में निगम की इंफोर्समेंट टीम की ओर से गुरुवार को दुर्गा सोरेन चौक से नामकुम स्टेशन व डोरंडा से हिनू चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुर्गा सोरेन चौक से नामकुम स्टेशन तक एक ठेला, दो काउंटर व बांस-बल्ली जब्त किए गए। मुख्य मार्ग के दोनों ओर बांस-बल्ली व प्लास्टिक से बनाए गए अवैध अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। इसके अलावा डोरंडा से हिनू चौक तक भी सड़क को अतिक्रमण मुक्त करते हुए दो ठेला व एक गुमटी जब्त की गई। यह भी पढ़ें- भागलपुर: सख्ती के बाद सुबह से ही अभियान में जुटा निगम मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले अन्य अवैध संरचनाओं को भी हटाया गया। रांची निगम द्वारा संबंधित लोगों को सख्त चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.