सड़क पर बाघ देखकर थमे वाहनों के पहिए
पीलीभीत, अगस्त 5 -- पूरनपुर। सड़क पर बाघ को घूमता देख राहगीरों के होश उड़ गए। बाइक सवार आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सड़क से गुजरे रहे कार सवारों ने बाघ का वीडियो बना लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दहशत के चलते दूसरे दिन भी सड़क पर आवागमन बंद रहा। सोमवार को थाना सेहरामऊ क्षेत्र में देर रात एक बाघ गढ़ा कलां नवदिया से सेहरामऊ उत्तरी जाने वाली सड़क पर घूमता देखा गया। सड़क से गुजरे कार सवारों ने बाघ का वीडियो बना लिया। इस दौरान गुजर रहे बाइक सवारों को बाघ के बारे में बताया गया। इस पर वह वापस लौट गए। हालांकि इस दौरान कारों का आवागमन होता रहा। कुछ देर कार की रोशनी में सड़क पर घूमने के बाद बाघ पास की झाड़ियों में चला गया। उसके बाद सेहरामऊ जाने वाली सड़क पर आवागमन बंद रहा। सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उनमें दहशत फैल गई। मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.