गोड्डा, अप्रैल 23 -- गोड्डा जिले के हरिपुर गरबन्ना के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में घर लौट रहे शिक्षक राकेश रंजन की मौत हो गई। वे 2 उच्च विद्यालय सुडमारा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और प्रतिदिन की तरह विद्यालय से पढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार राकेश रंजन अपनी बाइक से भागलपुर रोड पेट्रोल पंप के पास स्थित घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे वर्षों से खड़ा सूखा और जर्जर ताड़ का पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ नहीं सके। तेज आवाज सुनते ही राहगीर और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे।घटना स्थल पर सड़क किनारे उनका शव पड़ा था, पास में बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में गिरी हुई थी। हादसे के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने और सहायता पहुंचाने क...