शामली, मार्च 25 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र में एक युवक के साथ रास्ते में रोककर मारपीट की गई। पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अंकित पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम कुंडाकला, थाना नानोता, जनपद सहारनपुर, 19 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। जब वह थानाभवन क्षेत्र के ऊन बाईपास पर पहुंचा तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अंकित ने उपचार के बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी। तहरीर में एक आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र महिपाल व आशीष पुत्र नैन सिंह निवासी गोगर, ऊन, झिझाना के रूप में बताई गई है, जबकि अन्य दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.