छपरा, फरवरी 22 -- गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग पर मिठेपुर के पास सड़क पर नाले का पानी बहने से राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं लोग गंदे पानी के बदबू से भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसको लेकर कई स्थानों पर नाले को ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। बीडीओ रत्नेश रवि ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है। एसडीओ को पत्र भेजकर अपने स्तर से संबंधित विभाग से बात कर समस्या के समाधान की माँग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.