बोकारो, मई 20 -- कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकरपुर गांव में घरों का दूषित पानी सड़क पर बहाए जाने की समस्या को लेकर मंगलवार को स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। गांव की एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर जल्द स्थायी समाधान की मांग उठायी।

महिलाओं की मांगें महिलाओं ने बताया कि मधुकरपुर ऊपर टोला, सोनार टोला समेत कई बस्तियों का निपटान पानी प्रतिदिन मुख्य सड़क पर बहाया जाता है, जिससे सड़क पर हमेशा गंदगी और जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। प्रदर्शन के दौरान प्रमिला देवी, सम्पूरा देवी, सम्पूर्णा देवी, बुटनी देवी और सुन्दरी देवी ने कहा कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक न तो प्रशासन ने गंभीर पहल की और न ही स्थायी समाधान निकाला गया।

स्थानीय मुखिया की अपील महिलाओं का कहना था कि स्थानीय मुखिया द्वारा कई बार सड़क पर दूषित ...