गोरखपुर, मार्च 29 -- खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। रानीडीहा स्थित शंकर नगर कालोनी के लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करके जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। नागरिकों का आरोप है कि नाली के पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई है, जिससे नाली का पानी ओवर फ्लो होकर बगल के खाली जमीन में एकत्र रहा है। जिससे कीड़े मकोड़े का प्रकोप होने की संभावना बनी हुई है। कालोनी के लोगों का कहना है कि नगर निगम के जिम्मेदारों को कई बार फोन किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कालोनी महेश्वर प्रसाद शास्त्री का कहना है कि पानी निकासी के लिए 10 दिन पहले नगर निगम से नाली बना दी गई। लेकिन ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं की गई। विरोध करने वालों में मनीष श्रीवास्तव, शिवपूजन, चंद्रशेखर सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अनामिका एवं भुपेंद्र पांडेय आदि प्रमुख रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.