महाराजगंज, जून 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के ग्राम भुवना में नाली की गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने और सफाई के अभाव में सड़क पर जलभराव की समस्या बनी है, जिससे लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इससे नाराज लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना रहा कि इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि सफाई कर्मी गांव आता ही नहीं, जिससे सफाई व्यवस्था लचर हो गई है। इसके विरोध में लोगों ने डॉ. कामेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में सड़क पर लगे गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी आरोप लगाया कि गांव में स्थित पोखरियों को पाटकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे न...