लखनऊ, मई 23 -- सुबह-शाम आलमबाग और कैसरबाग में रोडवेज बसों से लग रहा जाम, मुख्यमंत्री भी जता चुके हैं नाराजगी -250 बसों की पार्किंग बनी शोपीस

कैसरबाग में पार्किंग का ठेका रद्द लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता आम लोगों के लिए सड़क किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग करना अपराध हैं, लेकिन रोडवेज बसों की पार्किंग जिम्मेदारों को नजर नहीं आ रही है। सड़क पर रोडवेज बसों की पार्किंग से शहर के कई हिस्सों में सड़कें संकरी हो गई हैं। ऐसी सड़कों पर ट्रैफिक की चाल धीमी पड़ गई है। सड़क के एक लेन पर बसों का कब्जा है। बस ड्राइवरों की इस मनमानी से जहां आम वाहन सवार जाम में फंसकर रोज परेशान हो रहे हैं पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है।

दिन में रात्रिकालीन बसों की पार्किंग से शहर की रफ्तार थमी परिवहन निगम की आलमबाग में 250 बसों की पार्किंग खाली पड...