अयोध्या, अप्रैल 6 -- अमानीगंज। तहसील मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित अमानीगंज बाजार के पूर्वी छोर पर स्थित स्टेट बैंक के सामने मां कामाख्या भवानी धाम व खण्डासा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बने गड्ढों में बाजार से निकलने वाली नालियों का गंदा पानी लगभग 100 मीटर में जमा रहता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्टेट बैंक के सामने साल भर जलजमाव के साथ ही कीचड़ बना रहता है। इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में मां कामाख्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं,छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उक्त मार्ग पर भरे कीचड़ मिश्रित गंदे पानी की छीटों से लोगों के कपड़े भी खराब हो जाते हैं। मार्ग पर बने गड्ढों में पानी व कीचड़ जमा रहने के कारण गड्ढे का अनुमान न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इस महत्वपूर्ण मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.