सड़क पर बने गड्ढे से हो रही है दुर्घटना
सहरसा, जुलाई 1 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। तटबंध के भीतर नौला पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रसलपुर के सामने सड़क पर दो सौ मीटर से अधिक की दुरी में बने गड्ढे आये दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है। वर्षों से लंबित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बन आई गड्ढे में मंगलवार दोपहर राशन लदे ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। विद्यालय आने वाले शिक्षकों व छात्रों सहित आस पास के गांवों में बसे लोग लगातार गड्ढे में गिर कर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सरपंच नरगिस राखी, शशिभूषण यादव, मदन कुमार यादव सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि सालों से अधुरे परे सड़क से हो रही दैनिक परेशानी को दूर करने को लेकर विभागीय अभियंता द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News छह माह से ठप है पावर हाउस चौक-रजाकपुर सड़क निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.