सड़क पर बने गड्ढे से बचने के चक्कर में कार व टेंपो की भिड़ंत, कई घायल
गोंडा, मार्च 25 -- कोतवाली नगर के गोंडा उतरौला रोड पर सोनी गुमटी के पास बुधवार को सुबह कार और टैम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे दोनों गाड़ियों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो। सोनी गुमटी चौकी पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय पहुंचाया। सोनी गुमटी चौकी इंचार्ज ने बताया कि उतरौला की ओर से आ रही इनोवा कार सामने से टैम्पो से भिड़ गई। टेम्पो गोंडा से सवारियां लेकर उतरौला की ओर जा रहा था। रास्ते में गड्ढा आने के कारण दोनों साइड से इधर-उधर हुए और टक्कर हो गई । टेंपो के बचाने में कार खड्ड में जा गिरी। हादसे में दोनों वाहनों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अभी किसी और से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.