सड़क पर बने गड्ढे में फंसा डीसीएम
गाजीपुर, जून 7 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रघुवंश चौराहा के पास निर्माणाधीन एनएच 124डी सड़क पर नगर प्रशासन की तरफ से पाइपलाइन मरम्मत के लिए की गई खुदाई अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। खुदाई के बाद सड़क पर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन वाहन फंस रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। शनिवार रात लहरतारा (वाराणसी) से प्लाईवुड लादकर आ रहा एक डीसीएम गाड़ी रघुवंश चौराहे के पास बने गहरे गड्ढे में फंस गया। चालक कमलेश यादव ने तत्काल संबंधित दुकानदार को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद देर रात ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना अब सुरक्षित नहीं रह गया है। क्षेत्रीय जनता ने इस बदहाल सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.