कन्नौज, मई 1 -- नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज स्थित विशुनगढ़ रोड पर डामर सड़क में बना गड्ढा स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। यह गड्ढा बाबा मनसादास मंदिर के पास तथा रामेश्वरम मार्केट के सामने स्थित है, जहां से प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है। समय के साथ गड्ढा लगातार बड़ा होता जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गुप्ता ने चेयरमैन को अवगत कराते हुए बताया कि गड्ढे के ठीक पास बिजली के दो ट्रांसफार्मर भी रखे हुए हैं, जो खतरे को और गंभीर बना देते हैं। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान संभव है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्द...