सड़क पर बच्चे के रोने का नाटक रच नकदी और चेन लूटी
गंगापार, जुलाई 5 -- करछना के पिपरांव गांव के पास शनिवार आधी रात बदमाशों ने सड़क पर घायल व्यक्ति और रोते बच्चे का नाटक रचकर कार सवार को रोक लिया। जैसे ही चालक मदद के लिए नीचे उतरा, पांच हमलावरों ने हथियारों के बल पर मारपीट कर नकदी और सोने की चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
घटना का विवरण थाना क्षेत्र के पिपरांव गांव के पास शनिवार की आधी रात बेखौफ बदमाशों ने सड़क पर रोते बच्चे और घायल व्यक्ति का सहारा लेकर कार सवार को लूट का शिकार बना लिया। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिरसा गांव निवासी 26 वर्षीय सौरव निषाद पुत्र फुलचंद निषाद, नैनी के खरकौनी क्षेत्र में अपने भाइयों के साथ किराये पर रहते हैं। वह संगम घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की फोटोग्राफी कर जीवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.