हरदोई, अप्रैल 19 -- हरदोई, संवाददाता। टड़ियावां-हरिहरपुर मार्ग पर कुतुब नगर के पास सड़क पर अचानक बंदर आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक पर बैठी महिला उछलकर गिर गई और उसकी मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए।टड़ियावां कस्बा निवासी मनोज कुमार रविवार शाम अपनी पत्नी रूबी 25 वर्ष, तीन वर्षीय पुत्र संतोष और दो माह की पुत्री प्रियंका के साथ बाइक से ससुराल, जनपद सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र स्थित हेरमखेड़ा जा रहे थे। रास्ते में कुतुब नगर के पास अचानक सड़क पर बंदर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में मनोज ने बाइक में तेज ब्रेक लगाया, जिससे पीछे बैठी रूबी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। यह भी पढ़ें- जमुई: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की हुई मौत घायल अवस्था में रूबी को तत्काल मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.