चंदौली, जनवरी 21 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां कस्बे में सड़क निर्माण के लिए गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बुधवार को स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था से मिलकर सड़क को ठीक कराने की मांग की है। चेताया कि जल्द मार्ग को ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। कस्बावासियों का कहना है कि चहनियां कस्बा से पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग का निर्माणा कार्य चल रहा है। चहनियां कस्बा में कार्य धीमी गति से चलने के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। लोग गिट्टी पर फिसलकर घायल हो रहे है। मार्ग पर काम नहीं होने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और बाइक सवारों को काफी परेशानी हो रही है। कस्बावासियों का कहना है कि निर्माण कार्य की सुस्त गति के कारण लोग परेशान हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.