लखीमपुरखीरी, मई 3 -- कच्ची शराब लेकर जा रहे बाइक सवारों का पीछा कर रहे सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की बाइक के आगे बदमाशों ने शराब से भरा ट्यूब फेंक दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। मझगईं थाना क्षेत्र के कस्बे के पीएचसी के पास पीछा किए जाने के दौरान अचानक बदमाशों ने कच्ची शराब भरा ट्यूब फेंक दिया। ट्यूब टकराते ही संतुलन बिगड़ने से सिपाही सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों सिपाहियों को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि घायल होने के बावजूद सिपाहियों ने शराब से भरे ट्यूब को कब्जे में लिया और उसे बाइक पर लादकर मौके से चले गए। यह भी पढ़ें- इंदौर में नशे में धुत सिपाही ने कार से पैट्रोलिंग पर निकले 2 जवानों को रौंदा; CCTV वीडियो आया सामन...