सड़क पर पड़े मिले मोबाइल को थाने पहुंचाया
शामली, मई 26 -- थानाभवन। सड़क पर पड़े फोन को दो युवकों ने ईमानदारी की मिसाल देते हुऐ थानाभवन थाने पहुंच पुलिस के सुपुर्द कार दिया। पुलिस मोबइल के मालिक की जाँच में जुटी है। शामली के रहने वाले दो युवकों कमल सिंह व बादल बाइक पर सवार होकर किसी कार्यक्रम से थानाभवन के लिए आ रहे थे। कि रास्ते में जैसे ही गांव हिन्ड पुलिया के पास पहुंचे तो सड़क पर एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन पड़ा मिला। जिसे देख युवकों ने फोन उठा लिया। दोनों युवकों ने ईमानदारी का परिचय दिया दोनों मोबाइल लेकर थानाभवन थाने पहुंचे तथा मोबाईल को थानाभवन पुलिस को सोप दिया। पुलिस ने फिलहाल मोबइल के मालिक की तलाश प्रारम्भ कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.