सड़क पर पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार पार्सल ट्रक ने कुचला
रायबरेली, मई 29 -- अमावां (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर सर्वोदय नगर ओवर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार पार्सल ट्रक ने सड़क के किनारे पैदल जा रही एक महिला को कुचल दिया। घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला को कुचलने के बाद ट्रक चालक ने गैस लेने आए एक युवक की साइकिल को भी कुचला जिससे साइकिल चकनाचूर हो गई, तभी आसपास के लोगों ने दुर्घटना में शामिल चालक को दबोच लिया और सूचना पुलिस को दी गई।
दुर्घटना की जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल चालक व ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
महिला की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार मोहल्ला निवासी नेहा गुप्ता पत्नी सुशील कुमार सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.