पिथौरागढ़, जून 17 -- बेरीनाग। बेरीनाग पुलिस ने देवी नगर के पास सड़क में गिरे पेड़ हो हटाया। देवीनगर के पास आंधी-तूफान के कारण एक पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते पर एसएचओ नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में पहुंची, और स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ को काटकर यातायात को सुचारु किया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही हो पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...