भागलपुर, मार्च 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड में तेज आंधी और बारिश के कारण शुक्रवार शाम को प्रखंड के कई क्षेत्र में फूस की झोपड़ी गिर गई, लेकिन कोई हताहत की सूचना नहीं है। कमरगंज पंचायत के मुखिया भरत कुमार ने कहा कि पंचायत में चार फूस की झोपड़ी गिर गई है। जिसमें बकरी के बच्चे दब गए। लेकिन लोगों ने तत्परता दिखाते उन्हें सुरक्षित निकाला लिया। इधर असरगंज-शंभूगंज पथ पर बाथ थाना क्षेत्र के कष्टिकरी, बेलारी पुल के समीप सड़क पर पेड़ गिर जाने से कुछ देर आवागमन बाधित हो गया।बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने कहा कि सड़क पर से गिरे पेड़ को कटवाकर हटवाया गया। लगभग एक घंटा आवागमन बाधित रहा। बिजली के तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। विभाग के जेई अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। बिजली आपूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.