गोड्डा, जून 14 -- बसंतराय। बसंतराय सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर बसंतराय पुलिस ने कोरियाना गांव स्थित अंबेडकर चौक, पर विशेष एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी और थाना प्रभारी रामदेव वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन अभियान के दौरान पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और आवश्यक कागजात के बिना वाहन चला रहे लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी बारीकी से जांच की गई। ...