मोतिहारी, मार्च 20 -- शहर का अगरवा मोड़ अब अव्यवस्था और प्रशासनिक की अनदेखी का उदाहरण बन चुका है। बलुआ फ्लाईओवर से सदर अस्पताल, नगर थाना चौक,रेलवे स्टेशन और मीना बाजार जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग अब जाम का केंद्र बन गया है। स्थिति यह है कि दिनभर यहाँ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे न केवल शहरवासी बल्कि अगरवा और श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले के हजारों लोग नारकीय स्थिति का सामना कर रहे हैं। अगरवा मोड़ सदर अस्पताल से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को होती है जो एंबुलेंस या निजी वाहनों से इलाज के लिए अस्पताल पहुँचने की कोशिश करते हैं। घंटों लगने वाले जाम में अक्सर एंबुलेंस और स्कूली बसें फंसी रहती हैं। छोटे बच्चों को चिलचिलाती धूप और जाम के शोर में घंटों बस के अंदर बैठना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.