नोएडा, दिसम्बर 24 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिस ने क्रिसमस पर गुरुवार को लोगों को जाम से बचाने के लिए व्यापक तैयारी की है। इसके तहत व्यस्त मार्गों पर वाहनों की पार्किंग करने वालों के चालान काटे जाएंगे। इसके अलावा डायवर्जन भी किया जाएगा। क्रिसमस पर बाजारों, मॉल, रेस्टोरेंट और होटलों में 30 हजार से अधिक लोगों के एकत्र होने की संभावना है। ऐसे में सड़कों पर यातायात का दबाव रहेगा। ऐसे में यातायात पुलिस ने जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्ट करने का प्लान तैयार किया है। सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, लॉजिक्स मॉल, स्पाइस मॉल (मोदी मॉल), गौर मॉल, स्पेक्ट्रम मॉल, स्टारलिंग मॉल, ग्रांड वेनिस के आसपास सामान्य दिनों से अधिक यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसीपी यातायात डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.