गढ़वा, मार्च 10 -- गढ़वा। भाजपा नेता उमेश कश्यप ने जिला मुख्यालय के मुख्य सड़क पर नियमित पानी छिड़काव की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलने से उड़ रहे धूल और प्रदूषण से लोग परेशान हैं। उससे लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण की धीमी गति के कारण यह समस्या अधिक बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...