सड़क पर पशु बांधने और छोड़ने पर लगेगा जुर्माना
हरदोई, मई 25 -- पाली। नगर पंचायत पाली के सभागार में सोमवार को चेयरमैन रिजवान खां की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में नगर विकास, राजस्व वृद्धि और नगर व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। एसडीएम एवं नगर पंचायत पाली के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी अंकित तिवारी ने अप्रैल 2026 की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार नगर पंचायत की आय लगभग 1 लाख 27 हजार 579 रुपये तथा व्यय 25 लाख 44 हजार 960 रुपये रहा। आवारा पशुओं की समस्या और गौशाला व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बोर्ड ने तय किया कि आवारा पशुओं को पकड़वाने पर पशु स्वामियों से 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वहीं गौशाला में निरुद्ध किए गए पशुओं पर प्रतिदिन 100 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा सड़क पर पशु बांधने वालों पर भी कार्रवाई का निर्णय लिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.