सड़क पर पलटा टेम्पो, तीन यात्री गंभीर रूप से जख्मी
पाकुड़, मई 22 -- लिट्टीपाड़ा। लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर करीयोडीह गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार टेम्पो पलटने से तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार टेम्पो संख्या जेएच 16 जे 7541 लिट्टीपाड़ा से यात्री लेकर हिरणपुर जा रहा था। इसी बीच करीयोडीह गांव के समीप सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को बचाने एवं खराब सड़क के कारण टेम्पो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे टेम्पो में सवार थाना क्षेत्र के जितपुर निवासी अनिल मरांडी 32 वर्ष, मुर्गाबनी गांव निवासी मरांगमय सोरेन 35 वर्ष, लुखी मुर्मू 65 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के उपरांत चोट की गंभीरता को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.