सड़क पर पड़े पेड़ से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की मौत
फतेहपुर, जून 28 -- फतेहपुर, संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़े शीशम के पेड़ के तने से बाइक टकराने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बहियापुर गांव निवासी छोटू निर्मल पुत्र छेद्दू अपने बड़े भाई सुरेंद्र निर्मल को लेने विजयीपुर गए थे। सुरेंद्र हाल ही में महाराष्ट्र से नौकरी कर घर लौटे थे। दोनों भाई बाइक से वापस गांव आ रहे थे। तभी विजयीपुर-असोथर मार्ग पर बरैची गांव के पास सड़क पर पड़े शीशम के पेड़ के तने से उनकी बाइक तेज गति में टकरा गई। बताया गया कि एक दिन पहले आंधी में पेड़ गिर गया था। वन विभाग ने उसकी डालियां तो हटवा दी थीं, लेकिन तना सड़क पर ही पड़ा था। हादसे में सुरेंद्र के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि छोटू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.