रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- सितारगंज। सड़क पर पड़े दो घायलों को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। रविवार को मंत्री बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह पीलीभीत से शादी समारोह से लौट रहे थे। पीलीभीत हाईवे में बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल अवस्था में सड़क में पड़े थे। मंत्री ने अपनी कार रोककर दोनों घायलों को एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना अपने सरकारी वाहन से नदजीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां तुरंत डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया। पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। मंत्री बहुगुणा ने लोगों से कहीं भी हादसा होने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने या 108 आपात सेवा को सूचना देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.