बहराइच, सितम्बर 25 -- बहराइच, संवाददाता। सीतापुर बहराइच हाईवे के रमपुरवा चौकी से पहले स्थित पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार सुबह सड़क पर पड़े बिजली के तार पर तेज रफ्तार बाइक स्लिप होकर पलट गई। जिसके चलते बाइक सवार होमगार्ड के सिर व शरीर के दाहिने हिस्से पर गंभीर चोटे आ गई। आसपास मौजूद लोगो ने घायल को रमपुरवा सीएचसी पहुंचाते हुए घायल के परिजनों को जानकारी दी। सीएचसी से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर घायल को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। हरदी थाने के सिकन्दरपुर गांव निवासी भगौती प्रसाद दीक्षित (57) पुत्र राम मिलन होमगार्ड है। उनकी ड्यूटी सिटी कोतवाली एसडीएम परिसर में लगी थी। वह शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे बाइक से शहर ड्यूटी पर आ रहे थे। तेज रफ्तार के चलते रमपुरवा चौकी से पहले पेट्रोल पंप के पास सड़क पर पड़े बिजली के तार पर पहिया स्लिप होने से...