गोरखपुर, अप्रैल 25 -- महावनखोर हिंदुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के महावनखोर से नेतवर जाने वाले मार्ग पर जल निगम द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन का कार्य पिछले दो माह से अधूरा पड़ा है। सड़क पर ही पाइप छोड़े जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइप सड़क पर पड़े होने से मार्ग संकरा हो गया है। आए दिन वाहन चालक और राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं। बजहां गांव के सेखुई टोला में जलापूर्ति के लिए पाइप बिछाने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ देने से यह समस्या उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- एक महीने पहले खोदकर छोड दी गली, ठोकर खा रहे लोग ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने पाइप को सड़क पर ही छोड़ दिया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाकर इस मार्...