पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर इन दिनों चल रहे पुलिया निर्माण कार्य में भारी लापरवाही सामने आ रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर सड़क पर ही निर्माण सामग्री डाल दी गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। बाइपास क्षेत्र में स्थितियां और भी खराब हैं। यहां सड़क पर फैली मिट्टी और धूल के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, निर्माण सामग्री सड़क किनारे रखने के बजाय बीच मार्ग पर ही छोड़ दी गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पर्याप्त संकेतक या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में अनजान वाहन चालक अचानक सामने आई बाधाओं से टकरा सकते हैं। जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इस समस्या पर कोई ठोस कदम न...