सड़क पर पड़ी गिट्टी के ढेर से भिड़ कर बाइक सवार सेल्समैन की मौत
फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। विजयीपुर-असोथर रोड पर पड़े गिट्टी के ढेर से टकरा कर बाइक सवार सेल्समैन की मौत हो गई। पति के मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी ने ट्रेलर के नीचे आने की कोशिश की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर घायल पत्नी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। किशनपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव निवासी 26 वर्षीय राजेश सिंह क्षेत्र के ही थुरियानी मजरा रायपुर भसरौल गांव में देशी शराब ठेका के सेल्समैन था। सेल्समैन बुधवार देर रात ठेका बंद कर असोथर विजयीपुर रोड से बाइक से घर आ रहा था, तभी बरैंची गांव के पास पहुंचते ही सड़क पर पड़ी गिट्टी में बाइक टकराकर उछल गई। इससे राजेश सिर के बल सड़क में गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पत्नी विभा देवी शव दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.