सड़क पर पड़ा है कुत्ते का शव, बदबू और गंदगी से लोग परेशान
पाकुड़, जून 15 -- मालपहाड़ी रोड में दो दिन पूर्व एक कुत्ते को वाहन ने कुचल दिया। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका शव सड़क पर ही पड़ा हुआ है। शव अब सड़ने लगा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों व स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक शव को हटाने या सड़क की सफाई के लिए कोई पहल नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों की चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुले में सड़ते शव से न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकता है। लोगों का कहना है कि किसी भी मृत पशु को समय पर हटाना और प्रभावित क्षेत्र की सफाई कराना नगर पालिका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.