वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजक्शन स्कीम को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार रात ब्रॉडवे होटल से बीएचयू ट्रामा सेंटर तक पैदल भ्रमण किया। कहा कि सड़क पर ठेले-खोमचे न लगने पाएं। कोई मनमानी करे तो कठोर कार्रवाई करें। कहा कि प्रमुख मार्गों पर रूट मार्शल, संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी की संयुक्त जिम्मेदारी है कि यातायात निर्बाध एवं सुचारु रहे। पीक समय में सभी संयुक्त रूप से रूट पर मौजूद रहें और यात्रा समय को कम से कम करें। सीपी ने अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, बिना नंबर प्लेट, गलत दिशा से चलने एवं तीन सवारी जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के लिए कहा। यह भी पढ़ें- सड़क पर न लगने पाएं ठेले-खोमचे अवैध ऑटो, रिक्शा स्टैंडों को हटाने, व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.