मेरठ, मार्च 12 -- ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी को लेकर गुरुवार को अधिकारियों ने ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों के साथ थाने में बैठक की। अधिकारियों ने लोगों से ईद की नमाज सड़क पर न पढ़ने व त्योहार को आपसी भाईचारे व शांति के साथ मनाने की अपील की। सीओ आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर काजी मुफ्ती शाकिर, पूर्व चेयरमेन निजाम अंसारी, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मशकूर खां, सचिव वकार खान, समर कुरैशी, आरिफ अली, मुख्तार खान, रिहान मलिक, मोहम्मद अहमद, शहजाद कुरैशी, नदीम कुरैशी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...