बलिया, मई 23 -- बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें बकरीद एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न होने पाए। उन्होंने सभी एसडीएम, सीओ, ईओ एवं बीडीओ को निर्देशित किया कि जहां-जहां कुर्बानी दी जाती है, उन स्थलों का पूर्व में निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। उन्होंने ईदगाह, नमाज स्थलों एवं मस्जिदों के बाहर सफाई की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिया साथ ही जहां पानी की आवश्यकता हो वहां पानी के टैंकर उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सड़कों पर नमाज रहेगा पूर्ण प्रतिबंध डीएम ने बताया कि यदि मस्जिदों में नमाजि...