प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। बाबा बेलखरनाथ विकासखंड के अंतर्गत गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पट्टी से लौट रहे बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के गहरी चक गांव के प्रधान सलमान की कार कंधई थाना क्षेत्र के बिनियाकरनपुर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा। जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ग्राम प्रधान सलमान हादसे में बाल-बाल बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...