मुंगेर, अप्रैल 26 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। शनिवार को दिन के करीब 11 बजे बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग पर साधु बाबा स्थान के पास सड़क मार्किंग कर रहे बोलेरो मालवाहक वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार चालक समेत पांच कर्मी बाल-बाल बच गए। आग बुझाने के दौरान वाहन में रखे दो गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गए। ब्लास्ट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। अग्निशमन वाहन के चालक धनंजय कुमार और हवलदार अमित कुमार बाल-बाल बचे। गालिमपुर प्लांट से चालक सुरेश कुमार अपने साथ दीपेश, लोकेश, राजकुमार और पवन कुमार के साथ केमिकल, मशीन और तीन सिलेंडर लेकर निकले थे। यह भी पढ़ें- कैमूर के जंगल में तीन किमी. दूरी तक में लगी आग साधु बाबा स्थान के पास चाय पीने रुके। जैसे ही वाहन में बैठे, केमिकल रिसाव और मशीन हीट होने से आग लग गई। सभी कर्मी कूदकर भागे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.