सड़क पर निराश्रित गोवंश दिखे तो जवाबदेही तय होगी
वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पशुधन एवं डेयरी विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस में गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूमते न दिखाई दें। इसके लिए अधिकारी प्रतिदिन क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने गोवंश के प्रजनन के लिए कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर निराश्रित गोवंश दिखेगी तो जवाबदेही भी तय होगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोवंश संरक्षण में किसी तरह की लापरवाही न हो। आश्रय स्थलों में गायों को पर्याप्त चारा मिले और कोई भी गोवंश भूखा न रहे, इस पर विशेष निगरानी की जाए। यह भी पढ़ें- हादसों के शिकार गोवंश को मिलेगा तत्काल इलाज, योगी सरकार शुरू करने जा रही इमरजेंसी सर्विस लंपी रोग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.