सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से बढ़ी परेशानी
लातेहार, अप्रैल 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के मानस पथ रोड में नाली की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से आवागमन बाधित हो रहा है और आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी रितेश कुमार, गौरव दास और फूलचंद यादव ने बताया कि नाली का स्लैब ध्वस्त हो जाने के कारण पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे न केवल राहगीरों को दिक्कत हो रही है, बल्कि बदबू और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि समस्या का समाधान हो सके और सड़क पर बह रहे गंदे पानी से निजात मिल सके। यह भी पढ़ें- नलों से आ रहा गंदा पानी, चालने लायक नहीं सड़कें यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: सिकंदरपुर मोती लाल लेन में नाले की हो सफाई
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.