चंदौली, फरवरी 20 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकासखंड के बघरी गांव को जाने वाली मुख्य सीसी सड़क पर नाबदान का पानी बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी सड़क से होकर रोजाना ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है, वर्षों से बनी इस समस्या के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने समस्या समाधान की मांग उठाई है। ग्रामीण गुड्डू सिंह, अजीत सिंह, मोहन और राम दुलारे आदि ने बताया कि नाली की नियमित सफाई न होने के कारण नाबदान का पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे राहगीरों को दुर्गंध और कीचड़ की समस्या झेलनी पड़ रही है, साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इस संबंध में धानापुर विकासखंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.