सड़क पर नमाज को लेकर भड़का विहिप, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। ईद पर हुई सड़क पर नमाज को लेकर विहिप बजरंगदल ने कड़ा रोष जताया। सोमवार को पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। घटना को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। शाम चार बजे अचल ताल रामलीला मैदान के सामने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बैनर और झंडे लेकर सड़क पर उतरे। विहिप विभाग मंत्री मुकेश राजपूत ने कहा कि जिस अलीगढ़ की भूमि से सड़क पर नमाज को बंद करने की मुहिम विहिप ने शुरू की थी जिस पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में ये आदेश दिया था कि नमाज सड़को पर नहीं पढ़ी जाएगी। इसके बावजूद भी डीएम की उपस्थिति में शाहजमाल ईदगाह पर ईद के मौके पर सड़क पर नमाज अदा की गई, यह चिंताजनक है। पूर्व में भी मीट को लाने ले जाने के नियमों का पालन करवाने का आग्रह डीएम से विहिप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.